Samachar Seva

Mission Patrkarita

भंवर पुरोहित बने एकीकृत महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Bhanwar Purohit became Senior Vice President of Unified Federation

बीकानेर, (समाचार सेवा)भंवर पुरोहित बने एकीकृत महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) का वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष मनोनीत किया गया है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष केसर सिंह चंपावत ने मंगलवार को अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

कर्मचारी नेता पुरोहित ने बताया कि बीकानेर से प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर से विजय सिंह राठौड़ को संयुक्त महामंत्री, बजरंग सोनी को प्रदेश सचिव, जसवीर बरनाला को प्रदेश मंत्री,  रमेश चंद्र उपाध्याय को प्रदेश संगठन मंत्री, कैलास आचार्य एवं घनश्याम पंचारिया को प्रदेश प्रचार मंत्री बनाया गया है।

साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में बीकानेर से कमल अनुरागी, हितेश आजमानी, अपूर्व गोस्वामी, पवन भाटी, सुरेन्द्र चौधरी को शामिल किया गया है।