NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। झंवर की स्मृति में वितरित किए तुलसी के पौधे, समाजसेवी राजकुमार झंवर की स्मृति में शनिवार को लाली बाई पार्क के पास स्थित सरस्वती माता मंदिर में तुलसी के 501 पवित्र पौधे वितरित किए गए।
आयोजन प्रभारी उदय व्यास ने बताया कि जिया भवन परिवार की से इन पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि तुलसी की आध्यात्मिक महता के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है।
यह अनेक रोगों को समूल नष्ट करने में सहायक है। उन्होंने इस कार्य को अनुकरणीय बताया और कहा कि इससे दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान लोदा महाराज, कंवर लाल, महेश, बालजी, यशराज, गणेश, प्रहलाद, श्रवण, लोकेश, आयुष आदि ने भागीदारी निभाई।
व्यास ने बताया कि आगामी सोमवार और मंगलवार को भी तुलसी के पौधों का वितरण किया जाएगा।
















