बीकानेर, (samacharseva.in)। बलात्कार का आरोपी युवक बजरंग जाट गिरफ्तार, गंगाशहर थाना पुलिस ने बलात्कार के आरोपी बीकानेर में चौधरी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय बजरंग जाट पुत्र श्रवणराम जाट को गंगाशहर थाना पुलिस ने सोमवार 9 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
गंगाशहर थानाधिकारी के अनुसार इस वर्ष 22 अगस्त को बलात्कार की शिकार परिवादिया ने थाने में हाजिर होकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सोमवार को आरोपी बजरंग जाट को पकड लिया।


