Samachar Seva

Mission Patrkarita

 सचिन पायलट से जयपुर में मिले अरुण व्‍यास, बीकानेर पश्चिम से जताई दावेदारी

Arun Vyas met Sachin Pilot, expressed claim from Bikaner West

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  सचिन पायलट से मिले अरुण व्‍यास, बीकानेर पश्चिम से जताई दावेदारी, कांग्रेस के युवा नेता अरुण व्यास ने जयपुर में पूर्व उप मुख्‍यमंत्री सचिन पायलट से मुलाकात कर बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से अपनी उम्‍मीदवारी जताई।

व्‍यास की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार मुलाकात के दौरान सचिन पायलट ने अरुण व्यास को युवा नेता के रूप में प्रमोट किया और उनके योगदान की सराहना की।  व्यास ने बताया कि वे अपने क्षेत्र के युवा नेता के तौर पर लम्बे समय से सेवा कर रहे हैं।

उनका लक्ष्य है कि वे अपने क्षेत्र के विकास और सामाजिक कल्याण के लिए काम कर सकें। पायलट ने अरुण व्यास की कार्यशैली, समर्पण, और युवा नेतृत्व की सराहना की और सहयोग का आश्‍वासन दिया।