Samachar Seva

Mission Patrkarita

आर्मी कमांडर ने किया “गौरव सेनानी प्रीतिबिम्ब-2024” पत्रिका का विमोचन

Army Commander released the magazine Gaurav Senani Preetibimb-2024

NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)। आर्मी कमांडर ने किया “गौरव सेनानी प्रीतिबिम्ब-2024” पत्रिका का विमोचन, राजस्थान स्टेट एक्स सर्विस लीग की स्वर्ण जयंती के अवसर पर सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने 12 सितंबर 2024 को जयपुर मिलिट्री स्टेशन में “गौरव सेनानी प्रतिभा-2024” पत्रिका का विमोचन किया।

रक्षा प्रवक्‍ता कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि यह पत्रिका भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और बलिदान को एक श्रद्धांजलि है। इस पत्रिका में पूर्व सैनिकों, पारिवारिक पेंशनभोगियों और वीर नारियों को दी जाने वाली सामाजिक, सरकारी और पुनर्रोजगार सुविधाओं के संबंध में विभिन्न लाभों को दर्शाया गया है।

अद्यतन “स्पर्श” प्रणाली की जानकारी भी शामिल

उन्‍होंने बतायाकि इस पत्रिका में पेंशनभोगियों को पेंशन वितरण हेतु अद्यतन “स्पर्श” प्रणाली की जानकारी भी शामिल है। पत्रिका में राज्य में जिला स्तर पर कार्यरत जिला लीग इकाइयों का विवरण भी शामिल किया गया है। पेंशनरों की जानकारी हेतु केन्द्र एवं राज्य स्तर पर आवश्यकता पड़ने पर अपनी विभिन्न समस्याओं के निवारण हेतु सम्बंधित कार्यालयों के सम्पर्क सूत्रों का उल्लेख भी पत्रिका में शामिल है।

कर्नल शर्मा ने बताया कि पत्रिका का प्रकाशन लेफ्टिनेंट  जनरल एस.पी.एस. कटेवा,अध्यक्ष आर.एस.ई. एस. एल, के निर्देशन में, कर्नल एन.एस. जानू (मुख्य संपादक) एवं ले. कर्नल आर. सी. शर्मा (सम्पादक) द्वारा किया गया है।