Samachar Seva

Mission Patrkarita

शनिवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत, कुल मौते 40

बीकानेर(samacharseva.in)। शनिवार को एक और कोरोना संक्रमित की मौत, कुल मौते 40, बीकानेर में शनिवार को आई एक रिपोर्ट में एक युवक की मौत की खबर आई है जो कि जस्‍सुसर गेट का 32 वर्षीय युवक बताया जा रहा है।

इसी के बाद से बीकानेर में कुल कोरोना संक्रमितो के मौत का आंकडा अब 40 हो चुका है।डिप्‍टी सीएमएचओ डॉ. योगेन्‍द्र तनेजा ने बताया कि अब तक 905 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है जिनमें 57 लोग शुक्रवार को अपने घर गए है।

अभी जिले में 727 एक्टिव केस है। एसपी मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्‍त प्रचार्य डॉ. एलए गौरी ने बताया कि सुपर स्‍पेशलिटी ब्‍लॉक में 10 मरीज भर्ती है।