Loading Now

updates

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने किया लालगढ़ रेलवे वर्कशॉप का निरीक्षण

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने मंगलवार को बीकानेर के लालगढ़ रेलवे वर्कशॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारखाना परिसर में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवीन प्रशासनिक भवन के निर्माण से विभिन्न कार्यालयों का कार्य एक ही छत के नीचे संचालित हो सकेगा, जिससे कार्य निष्पादन में तीव्रता आएगी तथा रेलकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण एवं सुविधाएं प्राप्त होंगी।  

महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान 2.25 करोड़ से लागत से ‘नवीनीकृत एयर ब्रेक अनुभाग–उत्कृष्टता केंद्र’ का उद्घाटन भी किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विभिन्न रेल संगठनों के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने महिला रेलकर्मियों से भी मुलाकात कर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर के सभागार में शाखाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस मौके पर डीआरएम गौरव गोविल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चौधरी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर आदित्य लेघा, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर  रणसिंह गोदारा, मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय पिसे, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ऋतुराज शर्मा, मुख्य कारखाना प्रबंधक नवीन मीणा, AWM  विजय कुमार राठौड़, सहायक कार्मिक अधिकारी अनिल मोदी, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, निजी सचिव धीरज थानवी उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed