Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. बी. डी. कल्‍ला

All round development of Bikaner is my top priority - Dr. B. D. Kalle

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. बी. डी. कल्‍ला, शिक्षा मंत्री डॉ बी. डी. कल्ला ने कहा कि बीकानेर का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्‍च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

डॉ. कल्‍ला शनिवार को सर्वोदय बस्ती में 53 लाख रुपये की लागत से नरसिंह सागर तालाब क्षेत्र में पार्क की चार दीवारी और लेवलिंग कार्य के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पार्क तैयार होने से स्थानीय नागरिकों को शुद्ध और स्वच्छ हवा मिलेगी। यह स्थान आमजन के लिए लाभदायक होगा। इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, अधिशासी अभियंता राजीव गुप्ता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुनील बोड़ा, सहायक अभियंता विनीत सीलू,

विक्की पुरोहित, उपेंद्र शर्मा सहित स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने किया।

All round development of Bikaner is my top priority - Dr. B. D. Kalle - Copy

All round development of Bikaner is my top priority – Dr. B. D. Kalle – Copy