Samachar Seva

Mission Patrkarita

बापू व शास्त्रीजी की याद में किया सर्व धर्म प्रार्थना सभाओं का आयोजन

All religion prayer meetings were organized in the memory of Bapu and Shastriji.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बापू व शास्त्रीजी की याद में किया सर्व धर्म प्रार्थना सभाओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को जिले भर में सर्व धर्म प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया।

ज़िला स्तरीय कार्यक्रम गांधी पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन और बापू के प्रिय भजनों का गायन किया गया।

कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, नगर निगम महापौर सुशीला राजपुरोहित, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक संजय आचार्य, ज़िला परिषद सीईओ नित्या के. समेत अन्य अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी और शास्त्री के चित्रों के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर और द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम शुरू किया गया।

समारोह में स्‍थानीय अधिकारी व गणमान्‍यजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महापौर और कलेक्टर ने नगर निगम द्वारा चलाये गए स्वच्छता पखवाड़े में बेहतरीन कार्य करने वाले 8 स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया। संचालन संजय पुरोहित  ने किया।

सद्भावना खादी यात्रा का आयोजन

कार्यक्रम का समापन खादी मन्दिर बीकानेर व बीकानेर की समस्त खादी संस्थाओं के द्वारा आयोजित सद्भावना खादी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया गया। खादी सद्भावना यात्रा का आयोजन गांधी पार्क से खादी मंदिर तक किया गया।