Samachar Seva

Mission Patrkarita

कृषि विवि कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह का अभिनन्दन किया

Agriculture University Vice Chancellor Prof. rp Singh's greetings

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कृषि विवि कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह का अभिनन्दन किया, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के तौर पर प्रो. आर.पी. सिंह के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को साझी विरासत की ओर से उनका अभिनंदन किया गया।

समारोह में कुलपति का माल्यार्पण कर तथा उन्हें शॉल और पुस्तकें भेंट की गई। समारोह में वरिष्ठ कवि एवं कथाकार राजेंद्र जोशी, कवि और कथाकार  राजाराम स्वर्णकार, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य, विष्णु शर्मा आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि   उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर नए प्रयास किए। विश्वविद्यालय आगे भी विकास के पथ पर चलेगा।

कुलपति ने कहा कि कहा इस दौरान समन्वित कृषि प्रणाली इकाइयां स्थापित करना, मूल्य संवर्धित उत्पादों को बढ़ावा देना, कृषि विज्ञान केन्द्रों को सशक्त करना आदि के साथ नए अनुसंधान कार्य हुए।