Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में बारिश के बाद का नजारा

After the rain in Bikaner

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में बारिश के बाद का नजारा, बीकानेर में शुक्रवार तडके हुई तेज बारिश के बाद अनेक स्‍थानों पर जल भराव हो गया। जूनागढ, पुरानी गिनानी व सूरसागर के पास का इलाका पानी से घिर गया। लोगों को यहां सडक मार्ग से निकलने में काफी परेशानी आई।

वहीं जूनागढ स्थित गढ गणेश मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को गणेशजी के दर्शन के बाद गढ की फेरी लगाने में काफी परेशानी हुई। बारिश के कारण गढ के पुरानी गिनानी व सूरसागर के पास के क्षेत्र पानी में डूब गए।

अनेक लोगों ने दुबारा मंदिर आकर फेरी पूरी करने का तय किया मगर कुछ साहसी गणेशजी के भक्‍तों ने जूनागढ और सूरसागर के पास घुटनों तक जल भराव के बावजूद वहां से चलकर अपनी फेरी पूरी की।