Loading Now

updates

पी जोशी वेलफेयर सोसाइटी के कर्मयोगीयो का हुआ सम्मान।

P JOSHI WELFARE

बीकानेर(samacharseva.in)। पी जोशी वेलफेयर सोसाइटी के कर्मयोगीयो का हुआ सम्मान, कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारीयों ने जन सेवा कर लगातार 87 दिन तक जरूरतमंदो को भोजन वितरण करने व राशन सामग्री वितरित कर समाज के प्रति अपने कर्तव्य के निर्वाहन करने के लिए पी जोशी वेलफेयर सोसाइटी के कर्मयोगीयो का सम्मान किया गया।

इस उपलक्ष्य पर कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक कांग्रेस नेता राजकुमार किराड़ू ने कहा कि इस संकट की घड़ी में जिस तरह पी जोशी वेलफेयर सोसाइटी ने जन सेवा का जज्बा दिखाया वह तारिफेकाबील हैं। में सभी सदस्यों का तहदिल से आभारी हू। वहीं उन्होने पी जोशी वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य स्तंभ प्रवासी उद्योगपति रामलाल सुथार  का अभिनन्दन करते हुए कहा कि मैं आपको कोटि कोटि नमन करता हूँ कि आपने मात्रभूमि के प्रति अपने कर्तव्य को बखूबी निभाया जो अभूतपूर्व है।

कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष ने कहा कि में आशा करता हूँ कि पी जोशी वेलफेयर सोसाइटी जिस तरह जरूरतमंदो को भोजन वितरण कर सहयोग किया उसी प्रकार अब आगे रोग के बारे मे जन जागरण में भी महती भूमिका निभायें । प्रदेश प्रभारी उमा सुथार ने सभी सेवादारो का अभिवादन किया और कहा कि ईश्वर आप सभी की सेवा भावना जगाये रखे व आप सभी इसी तरह जन सहयोग मै भूमिका निभाते रहे।

इस अवसर पर कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पी जोशी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष तेजकरण हर्ष, संयोजक शिव शंकर हर्ष व प्रेमरतन जोशी, संस्था सहयोगी राहुल किराड़ू, आशा स्वामी, गौरी शंकर भाटिया, भीम सिंह राजपुरोहित, शौकत अलि, सद्दाम, नजीर, हबीब, मालचंद व राम सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया।

Share this content:

You May Have Missed