Samachar Seva

Mission Patrkarita

महापौर चुनाव- अनिल कल्‍ला व सुरेन्‍द्र शेखावत में सीधी टक्‍कर

Mayoral Election – A direct contest between Anil Kalla and Surendra Shekhawat.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) महापौर चुनाव- अनिल कल्‍ला व सुरेन्‍द्र शेखावत में सीधी टक्‍कर,बीकानेर नगर निगम में मेयर पद के चुनाव में अब कांग्रेस के प्रत्‍याशी व वार्ड 73 के पार्षद अनिल कल्‍ला तथा भाजपा के प्रत्‍याशी वार्ड 15 के पार्षद सुरेन्‍द्र सिंह शेखावत के बीच सीधा मुकाबला है। मेयर पद के लिए मतदान सोमवार 21 सितम्बर को नगर निगम परिसर में होगा। सोमवार शाम को हर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। डिप्टी मेयर का चुनाव मंगलवार 22 सितम्बर को होगा।

महापौर पद के लिये कांग्रेस के जिस पार्षद ने नवरतन डागा ने पार्टी की ओर से तथा निर्दलीय के रूप में जो दो पर्च दाखिल किए थे। उनमें से एक पर्चा तो गुरुवार को पार्टी का सिम्‍बल नहीं होने से खारिज हो गया था। जबकि दूसरा पर्चा डागा ने शुक्रवार को कांग्रेस के आला नेताओं से बातचीत व समझाइश के बाद वापस ले लिया। पता चला कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा से मुलाकात के बाद नवरतन डागा ने नाम वापसी पर सहमति दी। । अब कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है।

नगर निगम की वर्तमान स्थिति में कांग्रेस के पास 42 पार्षद है। उसे अपना महापौर बनाने के लिये 41 पार्षदों की ही आवश्‍यकता है। जबकि निगम में भाजपा के पास मात्र 27 पार्षद हैं।  भाजपा निर्दलीयों तथा कांग्रेसी गुटों के अंदरुनी झगड़ों से फायदा उठाने के प्‍लान के तहत जोड़-तोड़ करके सुरेंद्र सिंह शेखावत को मेयर बनाने की कोशिश में जुटी है। पार्टी ने अपने सभी 27 पार्षदों को साधने की कोशिश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाने का भी विरोध हो रहा है। कई वरिष्‍ठ नेता सक्रिय नहीं है। तीन पार्षदों ने नाराजगी जताई है। अन्‍य कई पार्षद इस निर्णय के खिलाफ है। हालांकि भाजपा महापौर और उप महापौर दोनों ही पदों पर अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने की स्थिति में नहीं है।