Loading Now

updates

एमजीएसयू इतिहास विभाग में हुआ सकारात्मकता विषयक क दिवसीय सेमिनार

 NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के इतिहास विभाग द्वारा सकारात्मकता विषयक एक दिवसीय सेमिनार आयोजित की गई। आयोजन में बीज वक्ता दयानंद पब्लिक स्कूल की पूर्व सीईओ व शिक्षाविद अल्का डॉली पाठक ने इतिहास पुरुषों की जीवनियों से अभिप्रेरणा से भरे प्रसंग सुनाते हुए विद्यार्थियों को जीवन की हर परिस्थिति में सकारात्मकता व आशावाद जीवित रखने का संदेश दिया।

One-day-seminar-on-Positivity-held-at-the-MGSU-History-Department.1-300x165 एमजीएसयू इतिहास विभाग में हुआ सकारात्मकता विषयक क दिवसीय सेमिनार
One-day seminar on ‘Positivity’ held at the MGSU History Department.1

इससे पूर्व माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से सेमिनार का शुभारंभ हुआ। स्वागत भाषण पढ़ते हुए इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा ने विवेकानंद की जीवन से सकारात्मकता का पाठ सीखने पर बल दिया जिन्होंने आधुनिक भारतीय इतिहास में अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारतीय मूल्यों को रेखांकित करवाया।  अतिथि शिक्षक डॉ. मुकेश हर्ष ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस से लेकर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम आशावाद और अनुशासन के ज्वलंत उदाहरण हैं जिन्होंने इतिहास और राष्ट्र दोनों को आगे बढ़ाने में सशक्त भूमिका निर्वाह किया।

One-day-seminar-on-Positivity-held-at-the-MGSU-History-Department.3-300x130 एमजीएसयू इतिहास विभाग में हुआ सकारात्मकता विषयक क दिवसीय सेमिनार
One-day seminar on ‘Positivity’ held at the MGSU History Department.

सेमिनार में मंच संचालन अतिथि शिक्षक रिंकू जोशी द्वारा व धन्यवाद डॉ. रीतेश व्यास द्वारा ज्ञापित किया गया। अल्का डॉली पाठक का इतिहास विभाग के सदस्यों द्वारा शॉल, साफा, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।  विद्यार्थियों की तरफ से लक्ष्मी सुथार ने सकारात्मकता का सन्देश देता भजन मंच से सुनाया। सेमिनार में डॉ. गोपाल व्यास, जसप्रीत सिंह, भगवान दास सुथार, डॉ. संजना चौधरी, सुशीला बिश्नोई के अतिरिक्त स्नातकोत्तर के विद्यार्थी शामिल रहे।

 

Share this content:

You May Have Missed