Samachar Seva

Mission Patrkarita

डूंगर कॉलेज में हुआ प्रो. चंद्र शेखर कच्छावा का अभिनंदन

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बॉम) के नवमनोनीत सदस्य,  एमजीएसयू में सामाज विज्ञान संकाय के डीन तथा डूंगर कॉलेज में इतिहास विभाग प्रमुख प्रो. चंद्रशेखर कच्छावा का शनिवार को कॉलेज परिसर के प्रताप सभागार में आयोजित समारोह में अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर प्रो. कच्छावा को शाल साफा भेंट किया गया। समारोह में डूंगर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर राजेंद्र कुमार पुरोहित ने प्रो. कच्‍छावा की बोम सदस्‍य के रूप में नियुक्ति को महाविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

समारोह में उपमुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी कुंजीलाल स्वामी, सहायक कॉलेज शिक्षा प्रो पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, महारानी कॉलेज के प्राचार्य नवदीप सिंह बैंस, राजकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो भगवाना राम विश्नोई, प्रो अन्नाराम शर्मा ने भी विचार