Samachar Seva

Mission Patrkarita

जन्मदिन जैसे अवसरों को लोककल्याण से जोड़ना प्रेरणादायी कार्य-महेन्‍द्र गहलोत

Connecting occasions like birthdays with public welfare is an inspiring work - Mahendra Gehlot

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  राजस्‍थान केशकाल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को गोसेवा और लोककल्याण से जोड़ना वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायी कार्य है। गहलोत गुरुवार को बीकानेर जिले की नोखा विधानसभा क्षेत्र में सूरतगढ़ के विधायक डूंगरराम गेदर के जन्‍मदिन पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व राज्यमंत्री गहलोत ने कहा कि विधायक डूंगरराम गेदर सेवा और समर्पण की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कंवलीसर स्थित गोशाला में गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया गया। कार्यकर्ताओं ने विधायक डूंगरराम गेदर के जनसेवा कार्यों की सराहना की।

ये नेता-कार्यकर्ता रहे शामिल

कार्यक्रम में नोखा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लीलड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, सरपंच प्रतिनिधि गोरखाराम मेघवाल, गोशाला संचालक पंकज शर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर सैन, छगना राम कसवां, गोमंद राम, बजरंग महाराज, नरेंद्र भूरा, माणक सोनी, भरत कुमार, अर्जुन मेघवाल, भतू सैन, कन्हैयालाल, माँगीलाल मेघवाल सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।