Samachar Seva

Mission Patrkarita

डीआरएम से किया प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह 

DRM requested to participate in life consecration ceremony

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। डीआरएम से किया प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बीकानेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक डॉ आशीष कुमार से मिलकर अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार व्यास ने मंडल रेल प्रबंधक को पीले चावल, श्रीराम जन्मभूमि निर्माणाधीन मंदिर अयोध्या का भव्य चित्र, श्री राम जन्मभूमि मंदिर का विवरण पत्र भेंट किया।

डॉ. व्‍यास ने रविवार 21 जनरी को पुष्‍करणा स्टेडियम बीकानेर में प्रस्‍तावित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित गुणवत्ता पत्र संचलन, भव्य दीप मालिका के कार्यक्रम में भी सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण प्रदान किया।