Loading Now

updates

आज एक जाजम पर बैठेंगे जिले के सभी कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता

Today all the Congress leaders and workers of the district will sit on one mat.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)आज एक जाजम पर बैठेंगे जिले के सभी कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता, बीकानेर के सारे कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता आज इस स्‍थान पर आवश्‍यक रूप से जमा होंगे।

यहां होने वाले कार्यक्रम में कार्यक्रम में  जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, निकायो के अध्यक्ष, सरपंच, पंच, सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदजन, पार्षद प्रत्यासी पंच  सरपंच प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य गण,

जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी भागीदारी निभायेंगे।

यह कार्यक्रम मंगलवार 31 अक्तूबर को सुबह 11.15 बजे बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस कमेटी की तरफ से आयोजित होगा। यहां भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 39 वी पुण्यतिथि पर गंगाशहर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि और शब्दांजलि कार्यक्रम होगा।

यह जानकारी शहर जिला कांग्रेस के संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने दी। वत्‍सस ने बताया कि मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 39 वी पुण्यतिथि है।

इस अवसर पर गंगाशहर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल  पर सुबह 11.15 बजे शहर और देहात कांग्रेस की ओर से पुष्पांजलि और शब्दांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Share this content:

You May Have Missed