Samachar Seva

Mission Patrkarita

वयोवृद्ध कमला देवी शर्मा का शतायु सम्मान

Veteran Kamla Devi Sharma's centenary honor

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) वयोवृद्ध कमला देवी शर्मा का शतायु सम्मान, देश की स्‍वतंत्रता से पहले अपनी पढ़ाई को लेकर जागरूक रहने वाली वयोवृद्ध 93 वर्षीय कमला देवी शर्मा का सोमवार को कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा शतायु सम्मान किया  गया।

समारोह में कमला देवी को शाल, माला, श्रीफल और अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। समारोह में कल्याण फाउंडेशन की निदेशक कामिनी विमल भोजक मैया, शहर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नितिन वत्सस, पुरषोत्तम सेवक, दुर्गादत भोजक, आर. के. शर्मा, मनोज शर्मा, एडवोकेट जितेंद्र भोजक, खुशबू शर्मा, एडवोकेट स्वेता कौशिक  मंजू देवी, श्यामसुंदर शर्मा, पूनम, प्राची,  खुश, नताशा आदि गणमान्‍यजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्‍ताओं ने कहा कि देश में अंग्रेजीराज के वक्त भी कमला देवी अपनी पढ़ाई को लेकर सजग रही। उन्‍होंने आजादी के बाद भी पति के सहयोग से लड़कियों और महिलाओं को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान में पिछले 5 महीनो से उनकी तबियत नरम है।