Loading Now

updates

लोगों ने देखा, चमचमाता नया बीकानेर, खींची सेल्‍फी

People saw the shining new Bikaner, took selfies

बीकानेर, (समाचार सेवा)  लोगों ने देखा, चमचमाता नया बीकानेर, खींची सेल्‍फी, शहर में ऐतिहासिक स्मारकों, सर्कल्स, मूर्तियों और टैंक्स की विशेष साज सज्जा का तीन दिवसीय विशेष अभियान रविवार को भी जारी रहा।

बड़ी संख्या में लोगों ने इन स्थानों का अवलोकन किया। महिलाओं और बच्चों ने जमकर सेल्फी का आनंद लिया। सर्कल्स पर सजी रंगोलियां, रंग-बिरंगी लाइटिंग, साफ-सफाई आमजन की उत्सुकता का केंद्र बनी रही।

संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन व जिला प्रशासन की इस पहल का सभी ने स्वागत किया। शाम होते-होते शहीद स्मारक और वार मेमोरियल, सेल्फी प्वाइंट, शहीद हेमू कालाणी सर्किल, रोटरी सर्किल, जयनारायण व्यास सर्किल,

महर्षि गौतम सर्किल, अंबेडकर सर्किल, महाराजा गंगा सिंह सर्किल, इंदिरा फाउंटेन, राव बीकाजी सर्किल चहल पहल नजर आई।

आमजन ने यहां जमकर फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। उल्लेखनीय  है कि जिला प्रशासन द्वारा आमजन को ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू करवाने के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Share this content:

You May Have Missed