बीकानेर, (समाचार सेवा)। Army Recruitment Rally 2022 in Bikaner, सेना भर्ती रैली रविवार 4 सितंबर को रात 11 बजे से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के स्टेडियम में शुरू होगी।
पहले दिन श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर के 330, श्रीगंगानगर के 924, सादूलशहर के 453, पदमपुर के 383, अनूपगढ़ के 622, श्रीविजयनगर के 396, रावला के 221 तथा बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के 221 सहित कुल 3 हजार 558 युवाओं की भागीदारी रहेगी। रैली सोमवार 26 सितम्बर तक चलेगी।

army recruitment rally 2022 in bikaner
आये अभ्यर्थियों को बीछवाल थाने के सामने कृषि महाविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। जबकि अभ्यर्थियों की निकासी विश्वविद्यालय के स्टेडियम गेट से होगी।
निजी वाहनों को रैली मैदान में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। रैली के लिए में कुल 70 हजार 576 युवाओं की भागीदारी रहेगी।
















