Samachar Seva

Mission Patrkarita

नारी निकेतन में मनाया शक्ति दिवस

Shakti Diwas celebrated at Nari Niketan

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नारी निकेतन में मनाया शक्ति दिवस, एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत माह के पहले मंगलवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर 7 के तत्वावधान में नारी निकेतन में “शक्ति दिवस” मनाया गया।

मौजूद किशोरियों व महिलाओं की हिमोग्लोबिन जांच की गई और उन्हें आयरन की गोलियां वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. एम. ए. दाऊदी डॉ. योगेंद्र तनेजा, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

वहीं यूपीएचसी नंबर 4  में कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह में कलक्‍टर, सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. योगेंद्र तनेजा ने अभियान से संबंधित बैनर का विमोचन किया।

वक्‍ताओं ने बताया कि विद्यालयों के खुलने के साथ यह कार्यक्रम स्कूलों में भी मनाया जाएगा।