Samachar Seva

Mission Patrkarita

खादी बोर्ड सचिव व्‍यास ने भीनासर में देखा कतिनों का प्रशिक्षण शिविर

Khadi Board Secretary Vyas saw the training camp of the girls in Bhinasar

मोहन कड़ेला

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मोहन कड़ेला, खादी बोर्ड सचिव व्‍यास ने भीनासर में देखा कतिनों का प्रशिक्षण शिविर  ,  राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड जयपुर के सचिव मूलचंद व्‍यास ने सोमवार को भीनासर में कतिनों के प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन किया।

यह प्रशिक्षण मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2021-22 के अंतर्गत विनोबा सेवा संस्थान बिदासर के उत्पादन केंद्र भीनासर बीकानेर में दिए दिया जा रहा है। खादी बोर्ड सचिव व्‍यास ने यहां खादी संस्‍थाओं से जुडे लोगों व अधिकारियों को कतिनों के बेहतर प्रशिक्षण के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

व्‍यास ने कहा जिले की सभी खादी संस्थाओं को इस प्रकार का बेहतर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना चाहिये।  निरीक्षण के दौरान जिला उद्योग केंद्र बीकानेर के संभाग अधिकारी (खादी) तथा अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहेl