Samachar Seva

Mission Patrkarita

बच्चों को विद्वान बनाने का प्रयास करें अभिभावक : प्रो. विनोद कुमार सिंह

Parents should try to make children scholars Prof. Vinod Kumar Singh

बीकानेर, (समाचारसेवा)। बच्चों को विद्वान बनाने का प्रयास करें अभिभावक : प्रो. विनोद कुमार सिंह, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने अभिभावकों से आव्हान किया है कि वे अपने बच्चों को विद्वान बनाने का प्रयास करें।

कुलपति प्रो. सिंह बुधवार को जैन कन्या पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को ऐसी विद्या प्राप्त करनी चाहिए जिससे उसमें विनम्रता आये।

कुलपति ने कहा कि विनम्रता से पात्रता आती है, पात्रता से धन की प्राप्ति होती है और धन का उपयोग धर्म के लिए भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

इस सेंटर में शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। समारोह में प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना, जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कुमार कोचर, सचिव मानकचन्द कोचर, कोषाध्यक्ष उद्योगपति चम्पकमल सुराणा, उपाध्यक्ष इन्दु देवी सुराणा ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में सत्र के दौरान सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को और विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता छात्रा टीना पारीक को खेल रत्न पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व छात्राओं ने राजस्थानी लोक नृत्य किया।

एक नृत्य नाटिका के माध्यम से समाज को मार्मिक संदेश भी दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. धनपत जैन ने किया।