Samachar Seva

Mission Patrkarita

पीबीएम अस्पताल में मरीजों को निशुल्क दिये भोजन पैकेट

Free food packets given to patients in PBM Hospital

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पीबीएम अस्पताल में मरीजों को निशुल्क दिये भोजन पैकेट, पीबीएम अस्पताल में रोगियों तथा रोगियों के साथ आए रिश्तेदारों के लिये निशुल्क भोजन पैकेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने किया।

यह सेवा सिंधी समाज के सेवादार रमेश खेश्वनि के नेतृत्व में शुरू की गई है। इससे पूर्व कार्यक्रम आयोजकों ने पीबीएम परिसर के टीबी अस्पताल के सामने बाबा रामदेव मंदिर में आरती की।

कार्यक्रम में महेश, खेश्वनि, रीता भल्ला, सुरेश मारवाह, मनीष खेश्वनि, दिनेश रामनानी, अनिल वैष्णव, ओमप्रकाश रामनानी, भीष्म भाई, कालू राठी, मुरली रामनानी, रमेश चांडक, गोपीकिशन पेड़ीवाल, मदनमोहन चांडक, इन्द्र चंद बेद, दिलीपकुमार मोदी, मनोजकुमार मोदी, अंकित मोदी, मोहित मोदी आदि सेवादार सहयोगी मौजूद थे।

मुख्य अतिथि पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि सिंधी समाज के सेवादारों की बदोलत यह सेवा आगे भी निरन्तर यहां पर जारी रहेगी।