Samachar Seva

Mission Patrkarita

विप्र फाउण्डेशन की युवा कार्यकारिणी ने ली पद की शपथ

Youth Executive of Vipra Foundation took oath of office

बीकानेर, (समाचारसेवा)। विप्र फाउण्डेशन की युवा कार्यकारिणी ने ली पद की शपथ, विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर की नवमनोनित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सोमवार को बेसिक पी.जी. महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ।

समारोह में अतिथियों ने नव नियुक्त विफा युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। केशरिया दुपट्टा पहनाकर, मनोयन पत्र देकर पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शहर उपाध्यवक्ष रघुवीर उपाध्याय, गोपालकृष्ण व्यास, विजय श्रीमाली, मनीष जोशी, विजय ओझा, मोहित जाजड़ा ने पद की शपथ ली।

लक्ष्मण उपाध्याय, अरविंद व्यास-राजा ने महामंत्री, मयंक जोशी, दीपक गालरिया, दीपक भोजक, अनुराग आचार्य जिला सचिव, पुखराज पाईवाल, करण जोशी दिलीप जोशी, जिंतेंद्र व्यास,पीयूष जोशी ने जिला मंत्री, नरेश शाकदीपिय आईटी प्रभारी, प्रकाश पारीक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, भेरूरत्न सारस्वत खेलकूद प्रकोष्ठ के रूप में पद की शपथ ली।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र की पूजा कर दीप प्रज्वलित कर की गई। पंडित प्रकाश पारीक, भवानीशंकर जाजड़ा ने स्वागत भाषण दिࠀया। लक्ष्मण उपाध्याय ने संचालन किया।

हेमन्त शर्मा ने आभार जताया। समारोह में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव जोन प्रभारी दीपक पारीक, प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित, प्रदेश संगठन महामंत्री देवेंद्र सारस्वत, जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास, युवा प्रदेश सचिव अरुण कल्ला,

युवा जिलाध्यक्ष विजय पाईवाल, युवा उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत नारायण पारीक, सुनीता पारीक, नीतू आचार्य, कैलाश पारीक, बिरजू प्यारे, जेना महाराज संजय पाईवाल, पवन पाईवाल, घनश्याम सारस्वत उपस्थित रहे।