Samachar Seva

Mission Patrkarita

अरली कैंसर डिटेक्शन शिविर में 177 रोगियों की हुई स्क्रीनिंग

Screening of 177 patients in early cancer detection camp

बीकानेर, (समाचार सेवा)। अरली कैंसर डिटेक्शन शिविर में 177 रोगियों की हुई स्क्रीनिंग, राजकीय जिला चिकित्सालय में बुधवार को अरली कैंसर डिटेक्शन नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 177 रोगियों की स्क्रीनिंग हुई।

जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ.प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि हर माह प्रथम बुधवार को एनसीडी शिविर आयोजित किया जाता है।इसी क्रम में बुधवार को सामान्य पुरुष और महिलाओं की कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग की गई एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार के तरीके बताए गए।

शिविर में एनसीडी शिविर प्रभारी डॉ संजय खत्री, डॉ. जसविंदर गिल, डॉ. अनीता सिंह, डॉ.इशिका वशिष्ठ, डॉ. वी.के. गांधी, डॉ. हिमांशु दाधिच, डॉ. नीरज अरोड़ा ने अपनी सेवाएं दी।