Loading Now

updates

रिको के प्‍लाटों की ई नीलामी प्रक्रिया जारी

E-auction process for Ricoh's plants continues

बीकानेर, (समाचार सेवा)। रिको के प्‍लाटों की ई नीलामी प्रक्रिया जारी, रिको लिमिटेड बीकानेर की ओर से शुक्रवार को रिको क्षेत्रों में आने वाले औद्योगिक, व्यावसायिक व आवासीय भूखंडों की होने वाली ई नीलामी की सूचना के पेम्पलेट का विमोचन किया गया।

समारोह में रिको के क्षेत्रीय प्रबंधक सुशील कटियार, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, बीछवाल उद्योग संघ अध्यक्ष प्रशांत कंसल उपस्थित रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक कटियार ने बताया कि 7 से 9 जुलाई तक रिको लिमिटेड क्षेत्रीय इकाई बीकानेर द्वारा

गजनेर, करणी एक्सटेंशन, आईजीसी खारा जनरल, आईजीसी खारा मिनरल, लूणकरणसर, नोखा एक्सटेंशन, बीछवाल द्वितीय, बीछवाल एसडब्लूएम और नापासर में औद्योगिक, व्यावसायिक व आवासीय भूखंडों की ई नीलामी में माध्यम से प्रक्रिया शुरू होगी।

इसमे 6 जुलाई तक अमानत राशि जमा करवाकर भूखंडों की ई नीलामी में भाग लिया जा सकता है। कार्यक्रम में रिको के सुखविंदर एवं उद्यमी सुरेश पेड़ीवाल भी उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed