Loading Now

updates

अक्षय पात्र फाउंडेशन ने बांटे भोजन के पैकेट

Akshaya Patra Foundation distributed food packets

बीकानेर, (समाचार सेवा)। अक्षय पात्र फाउंडेशन ने बांटे भोजन के पैकेट, अक्षय पात्र फाउंडेशन ने रविवार को जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट बांटे। अक्षय पात्र फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कौशिक ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा 23 मई से लगातार फूड पैकेट भोजन के बांटे जा रहे हैं। यह अभियान 30 जून तज चलेगा।

रविवार को उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे ‘कोविड-19 राहत भोजन अभियान’ का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष यशपाल गहलोत, सुभाष स्वामी, ललित तेजस्वी, कोलायत के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, अक्षय पात्र फाउंडेशन के ब्रांच मैनेजर चंपाराम चौधरी, क्वालिटी मैनेजर दीपक कुमार सोनी, चंद्रप्रकाश एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार फाउंडेशन वर्तमान में प्रतिदिन लगभग डेढ़ हजार लोगों को भोजन उपलब्ध करवा रहा है।

Share this content:

You May Have Missed