Samachar Seva

Mission Patrkarita

दयागिरी महाराज कि 21 दिवसीय जलधारा तपस्या सम्पन्न

Dayagiri Maharaj's 21-day water stream austerities completed

बीकानेर, (samacharseva.in)।  दयागिरी महाराज कि 21 दिवसीय जलधारा तपस्या सम्पन्न, नजदीकी गांव गैरसर के श्री गुसाईं कृपा धाम आश्रम के पीठाधीश्वर दयागिरी महाराज की 21 दिवसीय जलधारा तपस्या सोमवार को संपूर्ण हुई। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी दयागिरी महाराज ने जलधारा तपस्या की शुरूआत कार्तिक पूर्णिमा के बाद 1 दिसंबर शुरू की थी।

आश्रम से जुडे भक्त प्रहलाद जोशी ने बताया कि महाराज श्री द्वारा प्रतिदिन सुबह 4.15 बजे से जलधारा तपस्या शुरू होती थी। दयागिरीजी महाराज ने ठंडे पानी के द्वारा अपने शरीर पर निरंतर जलधारा के प्रवाव के बीच तपस्या की।तपस्या के समापन के दौरान रविवार रात को रात्रि जागरण व महाप्रसादी का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह हवन यज्ञ किया गया इस दौरान गांव के ग्रामीणों के साथ भक्तगण उपस्थित रहे।