Samachar Seva

Mission Patrkarita

दहेज नहीं मिलने पर बहू को मारपीट कर घर से निकाला

The daughter-in-law was beaten to death for not receiving dowry

बीकानेर, (samacharseva.in)। दहेज नहीं मिलने पर बहू को मारपीट कर घर से निकाला, महिला थाना पुलिस ने बीकानेर में सीताराम गेट के सामने मूंघड़ा बगीची की निवासी श्रीमती वीनिता मोहता पुत्री चेतनदास कोठारी की दहेज प्रताडना की शिकायत पर कोलाकाता के उसके ससुराल वालों पर मामला दर्ज किया है।

नयाशर थाना प्रभारी ने बताया कि विवाहिता वीनिता को दहेज प्रताड़ना देने तथा उसे बेघर करने के आरोप में कोलकाता के बड़ा बाजार क्षेत्र में तारा सुन्दरी पार्क इलाके में राजा ब्रोजेन्द्र नारायण स्ट्रीट के निवासी पीड़िता के पति राजा मोहता, सास संगीता मोहता, ससुर नारायण दास मोहता, देवरानी पूजा मोहता, देवर मनमोहन मोहता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन्‍होंने बताया कि बीकानेर में सीताराम गेट के सामने मूंघड़ा बगीची की हाल निवासी वीनिता मोहता पुत्री चेतनदास कोठारी ने बुधवार 11 नवंबर की दोपहर को दर्ज मामले में पुलिस को बताया है कि आरोपी उसे एक राय होकर दहेज मांगते हैं व मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित किया। मारपीट कर घर से बेघर कर दिया तथा स्त्रीधन भी हड़प लिया। थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

– उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com