Samachar Seva

Mission Patrkarita

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी से से मिले अनिल कल्ला- राजकुमार किराडू

Anil Kalla & Rajkumar Kiradu meets Revenue Minister Harish Chaudhary

बीकानेर, (samacharseva.in) राजस्व मंत्री हरीश चौधरी से से मिले अनिल कल्ला- राजकुमार किराडू, राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राजकुमार किराडू ने गुरुवार को सर्किट हाउस में राजस्व तथा उपनिवेशन मंत्री हरीश चौधरी से मुलाकात की।

Anil Kalla & Rajkumar Kiradu meets Revenue Minister Harish Chaudhary 1

दोनों नेताओं ने राजस्‍व मंत्री से सिंचित क्षेत्र विकास विभाग में पदों की स्थिति की चर्चा की तथा टूटे हुए पदों को बरकरार रखने की मांग की। कल्ला ने राजस्व मंत्री से कांग्रेस की रीति-नीति और संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

साथ ही राजीव यूथ क्लब द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी की उमा सुथार भी मौजूद रही। कल्ला और किराडू ने राजस्व मंत्री का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।