Samachar Seva

Mission Patrkarita

पिकअप चोर दो घंटे में पिकअप सहित गिरफ्तार

Pickup thief arrested with pickup in two hours

बीकानेर, (samacharseva.in)। पिकअप चोर दो घंटे में पिकअप सहित गिरफ्तार,  व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एक महेन्‍द्रा पिकअप चोर को दो घंटे के भीतर ही पिकअप वाहन सहित गिरफ्तार कर पि‍कअप वाहन जप्‍त कर वाहन चोर को हवालात में बंद कर दिया है।

व्‍यास कॉलोनी थाना प्रभारी गोविन्‍द सिंह चौहान ने बताया कि इस मामले में पिकअप चोर मेडता सिटी नागौर मूल के हाल बीकानेर में चौखूंटी पुल के पास किराये के मकान का निवासी 22 वर्षीय सदाम लुहार पुत्र मोइनूदीन लुहार को गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी ने शनिवार रात को पीबीएम अस्‍पताल परिसर से पिकअप वाहन चुराया था। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर गश्‍त अधिकारियों व चेतक प्रभारियों ने चोर का पीछा किया गया और दो घंटे में ही उसे नागणेचीजी माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया।