Samachar Seva

Mission Patrkarita

दादा पोता पार्क के पास जुआ खेलते तीन को पकडा

caught three while gambling near Dada Pota park

बीकानेर, (samacharseva.in)। दादा पोता पार्क के पास जुआ खेलते तीन को पकडा, जिला पुलिस विशेष टीम (डीएसटी) व नयाशहर थाना पुलिस ने दादा पोता पार्क के पास भीम नगर में जुआ सटटा खेलते हुए तीन लोगों को गिरफतार किया है।

गिरफतार लोगों में मुक्‍ताप्रसाद  कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय यश बाशवानी पुत्र दिलीप बाशवानी, दादा पोता पार्क निवासी 47 वर्षीय नेमीचंद मेघवाल पुत्र हरजीराम मेघवाल तथा सर्वोदय बस्‍ती निवासी 30 वर्षीय अनवर खां पुत्र कोहली खा के नाम शामिल हैं।

डीएसटी प्रभारी ईश्‍वर सिंह ने बताया कि बुधवार को की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से 8900 रुपये जप्‍त कर इनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।