Samachar Seva

Mission Patrkarita

महिला के साथ अप्राकृतिक संबध बनाने का आरोप

Accused of having unnatural relations with woman

बीकानेर, (samacharseva.in)। महिला के साथ बनाये अप्राकृतिक संबध, खाजूवाला थाना पुलिस ने एक महिला के साथ अप्राकृतिक संबध बनाने तथा छेडखानी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

लगभग 9 माह बाद दर्ज मामले में पीडिता ने शुक्रवार देर शाम को पुलिस को बताया कि 1पीएचएम निवासी नरेश कुमार पुत्र मोहनलाल ने गत वर्ष 14 नवंबर को 17 केवाईडी में उसके पिता के घर पर उसके साथ अप्राकृतिक संबध बनाये। साथ ही आरोपी हंसराज, राजू व सुखदेव ने उसके साथ छेडखानी की। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 377, 354, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सब इन्‍सपेक्‍टर अमर सिंह को सौंपी गई है।