Loading Now

updates

दो चोर गिरफ्तार, माल भी हुआ बरामद

विक्रम मीणा तथा स्वारूप राणा ढोली

बीकानेर, (samacharseva.in)। दो चोर गिरफ्तार, माल भी हुआ बरामद, नयाशहर थाना पुलिस ने उन मंडी में स्थित दुकान से चने व ग्‍वार के कटटे चुराने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बुधवार को 03 क्विंटल 20 किलो चना तथा 05 क्विंटल 30 किलो ग्‍वार भी बरामद किया है।

थानाधिकारी भवानी‍सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी रामपुरा बस्‍ती स्थित आजाद नगर निवासी विक्रम मीणा पुत्र पूर्णमल मीणा तथा रामपुरा बस्‍ती में गली नंबर दो निवासी स्‍वरूप राणा ढोली पुत्र महेन्‍द्र राणा की गिरफतारी की गई है।

वारदात में उपयोग लिये गए वाहन को भी जप्‍त कर लिया गया है। उन्‍होंने बताया कि इस माह 9 अगस्‍त को उन मंडी के दुकानदार सुभाष जाट ने मामला दर्ज कर बताया था कि आरोपियों ने 6 अगस्‍त को उसकी दुकान से चने व ग्‍वार के कटटे चुराये थे।

Share this content:

You May Have Missed