Loading Now

updates

हमले का वांछित आरोपी मोईन गिरफ्तार, अवैध पिस्‍टल व कारतूस बरामद

Moin arrested wanted for assault, illegal pistol and ammunition recovered

बीकानेर, (samacharseva.in)। हमले का वांछित आरोपी मोईन गिरफ्तार, अवैध पिस्‍टल व कारतूस बरामद, नयाशहर थाना पुलिस ने मारपीट में वांछित एक आरोपी मोईन खान को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्‍टल व एक जिन्‍दा कारतूस भी बरामद किया है।

थानाधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि मोहल्‍ला डीडू सिपाहियान में कुरैशी मस्जिद के पीछे का निवासी मोईन खान पुत्र मुख्‍तयार भाटी (21) ने गत माह 23 जुलाई की देर रात को क्षेत्र निवासी रजिया व उसकी सास सायरा बानो को जान से मारने की नियत से हमला किया था। आरोपी ने अपने पास अवैध रूप से रखी पिस्‍टल से मौके पर 5-6 फायर भी किए थे। थानाधिकारी ने कहा मामले में आगे की जांच जारी है।

Share this content:

You May Have Missed