Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर की कानून व्‍यवस्‍था चरमराई, राज्‍यपाल संज्ञान लें – आचार्य

Bikaner's law and order fail – Vijay Acharya

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर की कानून व्‍यवस्‍था चरमराई, राज्‍यपाल संज्ञान लें – आचार्य, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य विजय आचार्य ने राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन भेजकर बीकानेर मे निरन्तर बिगड रही कानून व्यवस्था की जानकारी दी है।

आचार्य ने राज्यपाल से मांग की है कि बीकानेर जिले मे चरमराई कानून व्यवस्था को वे खुद संज्ञान मे लेकर दुरस्त करें।  आचार्य ने बताया कि पिछले कुछ दिनों मे बीकानेर मे रोज हत्याएं हो रही हैं।

लूनकरणसर, शिवबाडी, बिग्गा, नाल, देशनोक, जयमलसर मे हुई हत्याओं ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। जबकि स्थानीय मंत्री और बीकानेर पश्चिम के विधायक डा. बी.डी. कल्ला व कोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी एक माह से सरकारी कैद मे है।

सीएम अशोक गहलोत भी बीकानेर के मामलों में पूरी तरह असफल है।