Loading Now

updates

राजीनामा के लिये बुलाकर पीटा, वीडियो भी किया वायरल

Calling for Rajinama and beaten, video also made viral

बीकानेर, (samacharseva.in)। राजीनामा के लिये बुलाकर पीटा, वीडियो भी किया वायरल, नयाशहर थाना पुलिस ने बंगलानगर निवासी एक युवक के साथ रामपुरा बस्‍ती की गली नंबर 2 में दीपक आरोडा के घर के पास मारपीट करने व मारपीट का वीडियो वायरल करने आरोप में बीकानेर निवासी अमित पुत्र ओम्रकाश, अविनाश पुत्र शशिकांत तथा ओमप्रकाश पुत्र मथुरादास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बंगलानगर निवासी अरुण कुमार ओझा पुत्र इन्‍द्रजीत ओझा ने शनिवार देर शाम दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते फोन कर उसको गालियां दी। बाद में गत माह 29 जुलाई को राजीनामा करने के लिये रामपुरा बस्‍ती गली नंबर दो में दीपक अरोडा के घर के पास बुलाया और मारपीट की। पीडित के अनुसार आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Share this content:

You May Have Missed