Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में 56 हुए कोरोना संक्रमण से मारे गए मरीज

56 dead corona infected in Bikaner

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर में गुरुवार को कोरोना संक्रमित तीन और लोगों की मौत हो चुकी है। अगस्‍त माह में कुल 9 मौतें हो चुकी हैं। अब तक कोरोना संक्रमित कुल 56 मरीजों की मौत हो चुकी है। मौत के आंकडों पर नजर डालें तो अब कोरोना की शुरूआत में अप्रैल में 01 मरीज की मौत हुईमई में 03जून में 11जुलाई में 32 तथा चालू अगस्‍त माह में 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुरुवार को मौत का शिकार हुए लोगों नत्‍थूसर गेट निवासी गोपीकिशन व्‍यास (90भी शामिल हैं। जिनका पीबीएम अस्‍पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह ही सिविल लाइन्‍स निवासी रतन कंवर पत्‍नी कैलाश (64की भी मौत की खबर आई। रतन कंवर को 4 अगस्‍त को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।

श्रीमती रतन कंवर सीआई प्रदीप सिंह की माता थीं। वें हायपरटेंशन सहित कई गंभीर बीमारियों से पीडित थीं। इसके साथ ही गुलजार बस्‍ती निवासी मोहम्‍मद शरीफ (60की भी मौत बुधवार रात साढे दस बजे हो गई। जिसकी जानकारी गुरुवार को दी गई। मोहम्‍मद शरीफ को चालू माह में 2 अगस्‍त को ही अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।