Samachar Seva

Mission Patrkarita

बुधवार सुबह आए 23 कोरोना संक्रमित, कुल हुए 661

SAMACHAR CORONA UPDATE

बीकानेर, (samacharseva.in)। बुधवार सुबह आए 23 कोरोना संक्रमित, कुल हुए 661, अभी जारी हुई रिपोर्ट में 23 कोरोना संक्रमित केस रिपोर्ट हुए है। जिसमें 14 पॉजीटिव श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बताए जा रहे है। शहर में चारों तरफ लॉकडाउन की मांग बढऩे लगी। लोगों का कहना है कि जब शहर में एक बार फिर से लॉकडाउन नहीं लगाया गया तो संक्रमण की चेन को तोडऩा मुश्किल होगा और शहर के हालात बिगड़ जाएंगे, अगर इस शहर को संक्रमण से बचाना है तो लॉकडाउन जरूरी है। इसी के साथ यह आंकडा कुल 661 हो चुका है। डॉ बी एल मीणा ने बताया कि अभी तक इन मरीजो की कॉन्‍टेक्‍ट ट्रेसिंग जारी है।बाकी के 9 मरीज इन क्षेत्रो से बताए जा रहे है- सादुल गंज ,एमपी कॉलोनी ,पूगल रोड बंगला नगर ,रथ खाना कॉलोनी ,न्यू रेलवे कॉलोनी ,मेडिकल कॉलेज और एक जेमिनी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड से बताया जा रहा है।