Samachar Seva

Mission Patrkarita

बिना मास्क बंद मकान में जुआ खेलते 9 लोगों को पकडा

gambling

बीकानेर, (samacharseva.in)। बिना मास्क बंद मकान में जुआ खेलते 9 लोगों को पकडा, श्रीडूंगरगढ थाना पुलिस ने शुक्रवार रात राष्‍ट्रीय राजमार्ग 11 स्थित पेट्रोल पंप के पास एक बंद मकान में रूपयों का दाव लगाकर जुआ खेलते 9 लोगों को पकडा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 तथा महामारी अधिनियम 51, आपादा प्रबंधन अधिनियम 3/4 तथा 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी सत्‍यनारायण गोदारा ने बताया कि पकडे गए आरोपियों आढसर बास निवासी दिनेश नाथ, कानाराम जाट, मुकेश कुमार प्रजापत, उतमचंद ब्राहम्‍ण, भंवरलाल शर्मा, श्रीडूंगरगढ में वार्ड 28 निवासी सांवरमल प्रजापत, कालूबास निवासी परमेश्‍वर नाई, रामकरण सोनी तथा बीग्‍गाबास निवासी पवन कुमार पुरोहित के नाम शामिल है। सभी आरोपियों को पुलिस जमानत पर छोडा गया है।