Loading Now

updates

सुनारों की बडी गुवाड में दस गिरफ्तार जुआरियों से बरामद किए 85 हजार रुपये

85 thousand rupees recovered from ten arrested gamblers

बीकानेर, (samacharseva.in)। दस गिरफ्तार जुआरियों से बरामद किए 85 हजार रुपये, कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार 1 सितंबर को सुनारों की बडी गुवाड क्षेत्र में जय भैरूनाथ मार्केट के ऊपर बने कमरे में जुआ खेलते 10 लोगों को गिरफतार किया है। पुलिस ने इन जुआरियों के पास से 85 हजार 30 रुपये भी बरामद किए है।

थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि पकडे गए जुआरियों में खेमचंद, आरिफ, अभिषेक, लोकेश, कैलाश, मुमताज, युसुफ अली, हुसैन अली, ओमप्रकाश तथा रवि के नाम शामिल है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी मौके पर गोटियों (घोडी) पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। उन्‍होंने बताया कि यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक दवारा लोकल व स्‍पेशल एक्‍ट की कार्रवाई के लिये चलाये गए अभियान के तहत की गई। उन्‍होंने बताया कि कार्रवाई एएसपी सिटी, सीओ सिटी के निर्देशन में मुझ सहित हैड कांस्‍टेबल शिवकुमार, कांस्‍टेबल चन्‍द्रप्रकाश, अनिल दवारा की गई।

Share this content:

You May Have Missed