Loading Now

updates

बीकानेर में 79 नये कोरोना संक्रमित, कुल हुए 1775

SAMACHAR CORONA UPDATE

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर में 79 नये कोरोना संक्रमित, कुल हुए 1775, बीकानेर में रविवार दोपहर बाद दो चरणों में जारी रिपोर्ट में कोरोना के 79 नये पॉजिटिव संक्रमित बताये गए हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वानस्थ अधिकारी डॉ. बी. एल. मीना ने बताया कि रविवार को हुई जांच में 300 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव भी आई है।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्याप अब बढकर 1775 हो चुकी है। डॉ. मीणा ने बताया कि रविवार को जो संक्रमित मिले हैं वे रिको करणीनगर, फड़ बाजार, एसडीपी स्कूल के पास, बारह गुवाड़ क्षेत्र, पॉजीटिव श्रीडूंगरगढ़ से, सिंगिया चौक क्षेत्र, शीतला गेट क्षेत्र, भादाणी पिरौल, आचार्यों का चौक, लखोटिया चौक, साले की होली, लालगढ़, इन्द्रा कॉलोनी, जस्सूसर गेट क्षेत्र, सोनगिरी कुआं, स्वामियों का मोहल्ला,

जेल रोड, रानी बाजार, कर्जनियों का मोहल्ला, पवनपुरी क्षेत्र, श्रीकोलायत के गडियाला से, पुष्करणा स्टेडियम क्षेत्र से, नहाटा चौक, चुंगी चौकी क्षेत्र, बिन्नाणी चौक, चौखुंटी फाटक, सादुलगंज, पंचमुखा हनुमानजी मंदिर, सुदर्शना नगर, गोगागेट, फड़ बाजार, जेएनवी, गोपेश्वर बस्ती, महेश्वरी धर्मशाला, हर्षों का चौक, जोशीवाड़ा एसबीआई गली, करणी मोहल्ला, भी मनगर, मुक्ताप्रसाद नगर, करणीनगर क्षेत्र से हैं।

Share this content:

You May Have Missed