Samachar Seva

Mission Patrkarita

पाकिस्‍तान से अवैध हेरोईन मंगवाने वाले 6 हिन्‍दुस्‍तानी गिरफ्तार

6 Indians arrested for importing illegal heroin from Pakistan

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) पाकिस्‍तान से अवैध हेरोईन मंगवाने वाले 6 हिन्‍दुस्‍तानी गिरफ्तार, छतरगढ़ थाना पुलिस ने पाकिस्‍तान से 2 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन मंवाने के आरोप में 6 हिन्‍दुस्‍तनियों को गिरफ्तार किया है।

छतरगढ़ थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में खाजूवाला में अज्ञात आरोपीगण की तलाश करते हुए जिन छह लोगों को पकड़ा उनमें हनुमानगढ़ के पिता-पुत्र की जोड़ी सहित पंजाब के चार लोग शामिल हैं।

इनमें फजिल्‍का क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय बलदेव सिंह रायसिख पुत्र बलबीर सिंह, 48 वर्षीय महेन्‍द्र सिंह रायसिख पुऋ पूर्ण सिंह, 38 वर्षीय अमरीक सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, 42 वर्षीय हरभजन सिंह, हनुमानगढ़ में फतेहपुर निवासी 67 वर्षीय मस्‍तान सिंह राय सिख पुत्र इंदर सिंह तथा 28 वर्षीय परगट सिंह पुत्र मस्‍तान सिंह शामिल हैं।

आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में छतरगढ़ थानाधिकारी संदीप कुमार, हैड कांस्‍टेबल महेन्‍द्र सिंह, कांस्‍टेबल सुनील कुमार, किशनलाल, पंकज व संजय शामिल रहे।