Samachar Seva

Mission Patrkarita

वुमन लीडर्स इंडिया फेलोशिप के लिए 50 महिलाओं का चयन

50 women selected for Women Leaders India Fellowship

NEERAJ JOSHI मुंबई, (समाचार सेवा) रिलायंस फाउंडेशन ने वाइटल वॉइसेज के साथ मिलकर वुमन लीडर्स इंडिया फेलोशिप 2024-25 के लिए 50 विशिष्ट महिलाओं का चयन किया है। यह फेलोशिप सोशल सेक्टर में ऐसी वीमेन लीडर्स और आंत्रप्रेन्योर्स को एक साथ लाएगा, जो जलवायु, शिक्षा, आजीविका, खेल आदि अहम क्षेत्रों में काम करती है। इसका मकसद भारत की प्रमुख सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का समाधान करना है। 

द वुमन लीडर्स इंडिया फेलोशिप प्रोग्राम 2024-25 मुंबई में 13 सितंबर को शुरू हुआ, जहां फेलो के पास नेटवर्किंग और भारत व दुनिया के सोशल सेक्टर एक्सपर्ट्स से अहम जानकारी हासिल करने का मौका मिला। रिलायंस फाउंडेशन की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, “जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं, तो वह असंभव को संभव बना देती हैं। वे नई सोच और दृष्टिकोण को सामने लाती हैं। वुमन लीडर्स इंडिया फेलोशिप के लिए चुनी गई 50 फेलो को बधाई।”

वाइटल वॉइसेज ग्लोबल पार्टनरशिप के प्रेसिडेंट और सीईओ एलिस नेल्सन ने बताया, ‘हम रिलायंस फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस पार्टनरशिप के जरिए भारत की अगली पीढ़ी की उन महिलाओं को सहायता मिलेगी, जो सामाजिक बदलाव लाने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।