Loading Now

updates

बीकानेर में अभी आये 18 औ पॉजिटिव, कुल हुए 2335

aa

 बीकानेर, (samacharseva.in) गुरुवार दोपहर 2.45 बजे तक बीकानेर में आई तीसरी जांच रिपोर्ट में 18 नये कोरोना पॉजिटिव और आये हैं। गुरुवार को अब तक कुल 54 मरीज संक्रमित रिपोर्ट हो चुके हैं। इससे पहले गुरुवार को ही 1.45 बजे आई दूसरी रिपोर्ट में 09 रोगी संक्रमित बताये गए थे। और पहली रिपोर्ट में 27 कोरोना पॉजिटिव बताये गए हैं। बीकानेर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्‍या अब 2335 हो चुकी है।

गुरुवार दोपहर तक बीकानेर में अब तक कुल 55 लोग कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। गुरुवार को 09 पॉजिटिव बताये गए हैं वे किराडुओं की बगीची के पास, गीता रामायण पाठशाला के पास,  मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी, रोशनीघर चौराहे के पास व नत्‍थसर से हैं। जो 27 नये पॉजिटिव रोगी बताये गए हैं वे नत्‍थूसर गेट, पाबूबारी गली 7, पूगल रोड, फरसोलाइ तलाई, करणी मंजिल, विश्‍वकर्मा गेट,

बाल्‍मीकि बस्‍ती, लालगुफा गेट, गोगा गेट, पंडितजी घी वाले के पास केईएम रोड, शकुंतला भवन के पास रानी बाजार, कांता खतुरिया कॉलोनी, रिषभ भवन, तातेड भवन, लक्‍की मॉडल स्‍कूल, उदयरामसर, सोनगिरी कुआं, लालाणी व्‍यासों का चौक, पुराने पावर हाउस के पास, विनोबा बस्‍ती, रामपुरा बस्‍ती गली 6, सुभाषपुरा, नगर निगम के पीछे आदि क्षेत्रों से हैं। बीकानेर में बुधवार तक 1670 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। केवल बुधवार को ही 28 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे। बीकानेर में बुधवार तक 559 एक्टिव केस बताये गए हैं।

Share this content:

You May Have Missed