Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर की पंचायतों में जल्‍द नियुक्‍त होंगे 163 वीडीओ

163 VDOs will be appointed soon in Panchayats of Bikaner

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर की पंचायतों में जल्‍द नियुक्‍त होंगे 163 वीडीओ, जिले की ग्राम पंचायतों में जल्‍द ही 163 ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) की नियुक्ति की जाएगी। उक्‍त सभी ग्राम विकास अधिकारी इन दिनों स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय परिसर में प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहे हैं।

जिला परिषद बीकानेर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने बताया कि नये वीडीओज का यह 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 30 मई को संपन्‍न होगा। उन्‍होंने बताया कि सभी वीडीओ को ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग द्वारा नवनियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रशिक्षण उपरांत तैनात किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर प्रभारी धीर सिंह गोदारा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान नए वीडीओज को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज से जुड़ी समस्त योजनाओं की जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही है।

साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत स्तर तक फील्ड ट्रेनिंग भी दी जा रही है।