Samachar Seva

Mission Patrkarita

बुधवार को फिर आए 16 नए संक्रमित

बीकानेर, (samacharseva.in)। बुधवार को फिर आए 16 नए संक्रमित बीकानेर में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अभी भी मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर बीकानेर में 16 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।  कुल हुए 677, शहर में चारों तरफ लॉकडाउन की मांग बढऩे लगी। लोगों का कहना है कि जब शहर में एक बार फिर से लॉकडाउन नहीं लगाया गया तो संक्रमण की चेन को तोडऩा मुश्किल होगा और शहर के हालात बिगड़ जाएंगे, अगर इस शहर को संक्रमण से बचाना है तो लॉकडाउन जरूरी है।  डॉ बी एल मीणा ने बताया कि अभी तक इन मरीजो की कॉन्‍टेक्‍ट ट्रेसिंग जारी है। ये सभी 1 नम्‍बर डिस्‍पेंसरी के सेम्‍पल्‍स है। अभी जारी हुई रिपोर्ट में एक पॉजीटिव चूनगरान मोहल्ला से, नत्थूसर बास से तीन पॉजीटिव, एक गंगाशहर से, एक पॉजीटिव गोलछा मोहल्ला, लाली माई बगेची से तीन पॉजीटिव, एक पॉजीटिव बिन्नाणी चौक चौथानी ओझा से, एक पॉजीटिव नथानियों की सराय से, अम्बेडकर कॉलोनी गली नंबर चार से तीन पॉजीटिव, एक पॉजीटिव अम्बेडकर कॉलोनी से, एक पॉजीटिव चूनगरान भ्रमपुरी चौक से है।