Loading Now

updates

मोहित जोशी को पुष्टिकर यूथ विंग सम्मान  

Youth Wing Award to Mohit Joshi

बीकानेर, (समाचार सेवा) मोहित जोशी को पुष्टिकर यूथ विंग सम्मान, संभागीय आयुक्‍त कार्यालय बीकानेर में स्‍टेनो के पद पर चयनित जोशीवाडा निवासी मोहित जोशी को राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग की ओर से पुष्करणा दिवस पर मंगलवार 9 अगस्‍त 2022 को आयोजित राजकीय सेवा में प्रवृत्त समाज की प्रतिभाओं के सम्‍मान समारोह में सम्‍मानित किया गया।

मोहित जोशी ने बुधवार 20 जुलाई 2022 को संभागीय आयुक्‍त कार्यालय में ज्‍वायनिंग दी थी। समारोह में नगर परिषद बीकानेर के पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास, कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्‍ला, पंडित जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा),

पूर्व सरपंच रामकिशन आचार्य, पूर्व पार्षद गोकुलदास जोशी, समाज सेवी राजेश चुरा, वरिष्‍ठ आरएएस अधिकारी दुर्गेश बिस्सा, ज्योति बाला व्यास, कर्मचारी नेता महेश व्यास अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पुष्टिकर यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. जी. बिस्सा, जिला अध्यक्ष जय नारायण बिस्सा, राष्‍ट्रीय महामंत्री सुभाष जोशी, राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष गिरिराज बिस्सा, डॉ. विजय आचार्य, राष्‍ट्रीय सचिव मनोज व्यास, संस्था कोषाध्यक्ष दिनेश चुरा,

केशव प्रसाद बिस्सा, रवि आचार्य, हिमांशु व्यास, एडवोकेट अजय व्यास, संजय व्यास, देवकीनंदन व्यास, विशम्भर, श्रीकांत व्यास ने प्रतिभाओं को बधाई दी। समारोह का संचालन संजय पुरोहित, ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

Share this content:

You May Have Missed